सिंधी कैंप चौक में क्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
अकोला- स्थानीय खदान पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले तथा जिला पुलिस अधीक्षक वह खदान पुलिस स्टेशन के सामने स्थित खदान चौक परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की क्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि क्रेन क्रमांक mh30 एबी 6126 यह खदान चौक परिसर से गुजर रहा था उसी मार्ग पर साइकिल सवार अपनी साइकिल से जा रहा था इस दौरान क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
इतना बड़ा हादसा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हो जाना यह चिंता का विषय बना हुआ है। शहर में बड़े-बड़े वाहन नो एंट्री के समय भी प्रवेश करते हैं जिसके कारण आए दिन अकोला वासियों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है नागरिकों की मांग है कि इस और यातायात पुलिस द्वारा गंभीरता से ध्यान दिया जाए। खबर लिखे जाने तक मृतक का नाम पता नहीं चल पाया आगे की जांच खदान पुलिस कर रही है हालांकि क्रेन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
0 Comments