Header Ads Widget

आयकर विवाद इस विषय पर सीए असो. का चर्चा सत्र संपन्न

आयकर विवाद इस विषय पर सीए असो. का चर्चा सत्र संपन्न
अकोला- इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया अकोला इकाई की ओरसे स्थानिय तोषनीवाल लेआउट परिसर के आईसीएआय भवन में आयकर कानून के अंतर्गत  विविध विवाद इस विषय पर चर्चा सत्र संपन्न हुआ. असो के अकोला इकाई की अध्यक्ष सीए सीमा बाहेती की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस चर्चा सत्र में प्रमुख अतिथि के रूप में डायरेक्टर आफ इन्वेस्टिगेशन नागपुर के आर. के. झा, सेंट्रल काउंसिल के सदस्य पीयूष छाजेड़ मुंबई, रमेशचंदर दिल्ली, अहमदाबाद के अपूर्व भगत आदि मान्यवर उपस्थित थे. दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत से इस चर्चासत्र का प्रारंभ हुआ. एसो. की अध्यक्ष सीए सीमा बाहेती ने लेखाकारो ने आयकर कानून तथा मानव रहित कर निर्धारण प्रणाली एवं सूचना तकनीकी का ज्ञान प्राप्त कर अपने करदाताओं को कुशल सेवा देने का आह्वान किया. चर्चासत्र में उपस्थित वक्ता एवं सेंट्रल काउंसिल के सदस्य सीए पियुष छाजेड मुंबई ने रिएसेसमेंट प्रोसिडिंग आयकर 148 अंतर्गत इस विषय पर जानकारी दी. रमेशचंदर ने एसेसमेंट एवं अपिलेट प्रोसीडिंग फेसलेस रेजिम अंतर्गत इस विषय पर  मार्गदर्शन कर शंकाओं का निरसण किया. संचालन सीए विशाखा मंत्री ने एवं आभार सचिव सुमित अलीमचंदानी ने माने. इस अवसर पर कर सलाहकार एवं सनदी लेखाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे. चर्चा सत्र की सफलता हेतु कार्यकारी समिति ने परिश्रम किया.ऐसी जानकारी जनसंपर्क समिति के अध्यक्ष सीए रमेश चौधरी ने दी.

Post a Comment

0 Comments

close