Header Ads Widget

रिपाई के सभा मे गायरान खेती एवं गाव जमीन पर हुवा चिंतन

रिपाई के सभा मे गायरान खेती एवं गाव जमीन पर हुवा चिंतन 
अकोला-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के  जिले की कार्यकारणी की सभा रविवार को शासकीय विश्रामगृह मे बडे उत्साह के साथ संपन्न हुयी. जिलाध्यक्ष सुनील अवचार की अध्यक्षता मे  संपन्न हुये इस सभा मे प्रमुख मार्गदर्शक के रूप मे रिपाई के राज्य सहसंघटक अशोक नागदेवे उपस्थित थे.इस बैठक मे शासकीय गायरान जमिन एवं गाव के जमीनपर के अतिक्रमण धारको को न्याय दिलाने हेतू पहल कर  आंदोलन करने पर चर्चा की गयी, सभा मे कानुनी ढंग से अतिक्रमण नियमाकुल  करने हेतू पहल. गाव गाव मे रिपाई की शाखा स्थापना कर सदस्य मूहिम,28 मई के शिर्डी अधिवेशन मे समिलित होने हेतू प्रत्येक तहसील से पाचसौ कार्यकर्ता जुटाना,जिले मे युवक इकाई के माध्यम से नये युवको को पार्टी मे समिलित कर पद बहाल करना आदी ठराव सर्वसम्मतिसे मंजूर किये गये .ग्रामीण अंचल के परिवर्तनवादी नागरिक महिला पुरुष एवं युवको ने रिपाई मे समिलित होने का आवाहन अवचार ने कर पक्ष संघटन की जानकारी दी. प्रास्तविक जिला महासचिव पद्माकर वासनिक ने एवं  आभार जिला संघटक दादाराव गवई ने माने.इस सभा मे युवक इकाई के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद प्रधान, जिला संघटक दादाराव गवई,जिला उपाध्यक्ष देवराव सपकाळ, देविदास डोंगरे,अनुसूचित जाती जमाती इकाई के जिलाध्यक्ष बाळकृष्ण उईके,अकोला तहसील अध्यक्ष बाळासाहेब दामोदर, अकोट तहसील अध्यक्ष अविनाश राय, अकोट शहर अध्यक्ष जितू तेलगोटे, तेल्हारा तहसील अध्यक्ष गणेश थोरात, शुध्दोधन दारोकार, मूर्तिजापूर तहसील अध्यक्ष समाधान वानखडे, बाळापूर महासचिव किशोर नीलकंठ, प्रकाश तायडे,बशीरभाई,जगदेव हिवाराळे, पातूर तहसील अध्यक्ष पंडीत सदार,बार्शीटाकळी तहसील अध्यक्ष जुगलकिशोर जामणिक.शुभम गोपणारायन, गुंफाबाई जटाळे,सौ कोमल सुरळकर, सौ कमला तांदळे, सौ सुनंदा सोनोने,आम्रपाल वाघमारे,अनिकेत तेलगोटे, चंदन प्रघनमोल, विनोद सदार,रमण सदार, रामदास खाकारे, प्रभाकर सदार समेत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close