Header Ads Widget

NCP supremo Sharad Pawar took back his resignation:शरद पवार ने NCP के अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने का किया ऐलान

NCP supremo Sharad Pawar took back his resignation: शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने का किया ऐलान

मुंबई: शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. अब वो आगे भी एनसीपी के अध्यक्ष बने रहेंगे. जिसके बाद आप उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार के साथ पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि पद छोड़ने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुझसे मेरे फैसले पर विचार करने को कहा था. वो चाहते थे कि मैं अपने पद पर बना रहा हूं. उनके आग्रह के बाद ही मैंने अपने फैसले पर फिर से विचार किया. इसके बाद ही मैंने आज अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं. मैं अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करता हूं. 


मेरे चाहने वाले भी चाहते थे कि मैं अपने फैसले पर फिर से विचार करूं. शरद पवार ने कहा कि मेरे इस्तीफे को लेकर दूसरे पार्टी के नेता और मेरे दोस्त भी यही चाहते थे. पूरे देश से लोग और खासतौर पर महाराष्ट्र के लोगों ने मुझे अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर किया. इसलिए सबकी भावना का सम्मान करते हुए ही मैंने अपना इस्तीफा वापस लेने का एलान किया है. मैं अपने चाहने वालों और पार्टी के लिए काम करने वाले लोगों का सम्मान करता हूं. आपको बता दें कि उनकी स्थिति के बाद से पदाधिकारियों में नाराजगी देखने को मिल रही थी तथा वह एनसीपी सुप्रीमो से लगातार अपने फैसले वापस लेने की मांग कर रहे थे आखिर शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना फैसला वापस ले लिया है। शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आप सब की भावना का अनादर नहीं हो सकता. आपके दिखाए हुए प्रेम के कारण मैं एनसीपी के अध्यक्ष पद से निवृत्त होने का मेरा निर्णय वापस लेता हूं. इस फैसले के बाद अब अकोला से लेकर पूरे महाराष्ट्र समेत पूरे देश में एनसीपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।


Post a Comment

0 Comments

close