Player selection for state level power lifting competition in Akola metropolis: महानगर मे राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगीता हेतू खिलाडी चयन
अकोला- अकोला मे आगामी 23 मई से 25 मई तक आबासाहेब खेडकर सभागृह मे आयोजित राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगीता हेतू खिलाडीयो का चयन शिबिर आयोजित किया हैं. दिनांक 13 मई को सु 9 बजे सिंधी कॅम्प के सिंधी हिंदी स्कुल समीप के एनफिल्ड फिटनेस जिम मे यह चयन टेस्ट होगी.इस टेस्ट मे सब ज्युनिअर गुट हेतु 19 वर्ष के भीतर के युवक युवती, जूनियर गुट के 23 वर्ष के भीतर,सीनियर गुट के लिये 40 वर्ष के खिलाडी एवं मास्टर गुट के 40 से 50, 50 से 60 एवं 60 से उपर के खिलाडी इस प्रतियोगीता हेतू पात्र हैं. टीम स्ट्रेंथ वार की ओरसे आयोजित इस खिलाडी चयन शिबीर का सभी उम्र के खिलाडीयो ने लाभ लेने का आवाहन आशिष मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, रजत ठाकूर, देवानंद शुक्ला, राहुल ठाकूर, अक्षय प्रधान, पंकज बांबळे आदी ने किया.
0 Comments