Header Ads Widget

Akola-Gaigaon rail route road gate will remain closed during the day:अकोला- गायगांव रेल मार्ग रोड फाटक दिन में रहेगा बंद...10 मई से 16 मई तक सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक करें पर्याय मार्ग का उपयोग

Akola-Gaigaon rail route road gate will remain closed during the day:अकोला- गायगांव रेल मार्ग रोड फाटक दिन में रहेगा बंद

10 मई से 16 मई तक सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक करें पर्याय मार्ग का उपयोग
अकोला-अकोला- गायगांव रेलमार्ग रोड पर स्थित रेलवे फाटक रेल मार्ग तथा सड़क की मरम्मत एवं सुधार हेतु बुधवार दिनांक 10 मई 2023 यानी आज सुबह 6:00 बजे से मंगलवार दिनांक 16 मई दिन में शाम 6:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए रोजाना केवल दिन के समय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त विषय के संदर्भ में सभी को सूचित किया गया है कि रेलवे द्वारा रेलगाड़ी की सुरक्षा हेतु रेल पथ का मरम्मत करना अनिवार्य है इसी प्रकार फाटक के अंदर की सड़क की सतह समतल नहीं है तथा सड़क की अवस्था सड़क से आवागमन करने वालों के लिए सुरक्षित नहीं है परिणाम स्वरुप सड़क उपभोक्ताओं की जान को खतरा हो सकता है अंत:  इस कारण से यह फाटक रेल पथ और सड़क सतह की मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बुधवार दिनांक 10 मई 2023 कि सुबह 6:00 बजे से मंगलवार 16 मई 2023 की शाम 6  बजे तक सड़क यातायात के लिए रोजाना दिन के समय बंद रहेगा। उसी तरह कथित समयावधि में फाटक रोजाना शाम में 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए खुला रहेगा। मरम्मत कार्यकाल में सड़क उपभोक्ता पर्याय मार्ग का उपयोग करने की अपील रेलवे प्रशासन द्वारा की गई है। इस संबंध में प्रशासन द्वारा असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है। उसी तरह प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, प्रभारी निरीक्षक डाबकी रोड पुलिस स्टेशन,  प्रभारी  निरीक्षक रेल लोहमार्ग पुलिस अकोला थाना से भी इस दौरान रेल प्रशासन द्वारा अपने कर्मचारियों को फाटक स्थल पर तैनात करने की अपील एवं   सहायता करने की अपील की गई है इस प्रकार का पत्रक रेल प्रशासन द्वारा निकाला गया है।

Post a Comment

0 Comments

close