Agitation by Akola Shiv Sena Thackeray Gut in front of Akola BJP office in Alandi lathicharge case:अकोला शिवसेना ठाकरे गुट द्वारा आलंदी लाठीचार्ज मामले में भाजपा कार्यालय के सामने आंदोलन
अकोला- आलंदी में हुए वार करियो पर लाठीचार्ज के निषेध में उद्धव बाला साहब ठाकरे शिवसेना द्वारा अकोला में आक्रमक रुख अपनाते हुए भाजपा कार्यालय के सामने अभंग पढ़कर एक अनोखा आंदोलन किया। ठाकरे गुट के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अकोला भाजपा कार्यालय के सामने ज्ञानोबा तुकाराम के अभंग गाते हुए ताल मृदुंग के ताल में दिंडी निकाली और भाजपा कार्यालय के सामने ज्ञानोबा तुकाराम अभंग गाकर वारकरी पर हमला करने वाली भाजपा सरकार का निषेध किया गया तथा इस दौरान शिंदे फडणवीस सरकार के विरोध में घोषणा बाजी भी की गई।
इस वक्त पुलिस द्वारा शिव सैनिकों को रोकने का प्रयास किया गया किंतु उन्होंने पुलिस की ना सुनते हुए भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचकर अपना आंदोलन किया। और आलंदी में हुए वारकरीयो पर हमले का निषेध किया। इस आंदोलन में विधायक नितिन देशमुख, राजेश मिश्रा समेत शिवसेना उद्धव गुड के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।
0 Comments