Akola Local crime branch caught cigarette thieves:अकोला अपराध शाखा ने सिगरेट चोरों को दबोचा
54 लाख 18 हजार का मुद्दे माल जप्त,चार गिरफ्तार
अकोला- जिले के पुलिस स्टेशन डाबकी रोड अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग के बाजू में स्थित मनोहर मोटवानी इनकी सिगारेट के गोडाउन से 28 मई की रात 2:00 के बीच चौकीदार के हाथ पैर बांधकर शटर को झुका कर गोडाउन में रहने वाला 50 लाख रुपए का मुद्दे माल अज्ञात चोरों ने चोर ने की पुलिस स्टेशन डाबकी रोड में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके चलते हैं आरोपियों के खिलाफ कलम 392, 34 अनुसार अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, सहायक एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, अकोला स्थानीय शाखा के पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले एवं स्थानीय अपराध शाखा अकोला के अधिकारी कर्मचारीयो द्वारा आखिर इस चोरी से कल पर्दाफाश किया है।
इसके कारण 23 जून 2023 को स्थानीय अपराध शाखा द्वारा मिली गुप्त जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन डाबकी रोड अकोला अंतर्गत नंदलाल मोटवानी इनके राधास्वामी सत्संग के बाजू में गोडाउन को दो चौकीदारों ने जबरदस्ती से हाथ पैर बांधकर गोडाउन की शटर तोड़ा था। जिसमें आईटीसी के विभिन्न कंपनियों के सिगरेट चोर कर ले जाने वाले आरोपियों में से एक आरोपी आतिश सुनील मलिये निवासी गौसिया मस्जिद गुलजार पूरा अकोला की तलाश करके उसे कब्जे में लिया गया एवं उसे विश्वास में लेकर कुशलता के साथ पूछताछ की गई तो उसने उसके दोस्तो के साथ मिलकर नंदलाल मोटवानी इनके गोडाउन के दो चौकीदारो के हाथ पैर बांधकर गोडाउन का शटर तोड़ा एवं और गोडाउन में आईटीसी विभिन्न कंपनी के सिगरेट चोरी करके ले जाने की कबूली दी और कहा कि इस अपराध में आती सुनील मालीये (25), भावेश गजानन भीरड़ (25), श्याम सुखदेव ताथोड़ (23), नागेश विजय कुटाफले (25) इन्हें कब्जे में लेकर उनके पास से विभिन्न आईटीसी कंपनी के सिगरेट कीमत कुल 43 लाख 77 हजार 150, 2 चार पहिया लोडिंग वाहन कीमत अंदाजन 8 लाख, दो मोटरसाइकिल कीमत अंदाज़न 2 लाख, चार विभिन्न कंपनियों के मोबाइल 40 हजार, दो चाकू ₹300 ऐसा कुल 54 लाख 18 हजार 150 का मुद्दे माल आरोपियों से जप्त किया गया आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को डाबकी रोड पुलिस के हवाले किया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले, सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल ढोले, पुलिसकर्मी फिरोज खान, खुशाल नेमाड़े, आकाश मानकर, अभिषेक पाठक, धीरज वानखेडे, हेमंत दापरवार ने अंजाम दी ।
0 Comments