Header Ads Widget

Akola Morna River: Rizwan's life was lost due to the negligence of the contractor ठेकेदार की लापरवाही से गई रिजवान की जान...!पुल के लिए खोदे गए खड्डे में डूबने से मौत.. मनपा दमकल विभाग ने अथक प्रयासों के बाद निकाला बाहर

Akola Morna River: Rizwan's life was lost due to the negligence of the contractor 

ठेकेदार की लापरवाही से गई रिजवान की जान...! पुल के लिए खोदे गए खड्डे में डूबने से मौत

मनपा दमकल विभाग ने अथक प्रयासों के बाद निकाला बाहर
अकोला-स्थानीय अकोट फाइल थाना अंतर्गत आने वाले नायगांव वाकापूर मार्ग पर स्थित मोरना नदी पर निर्माणाधीन पुल के खोदे गए गड्ढे में पानी जमा होने के कारण कुछ बच्चे वहां पर तैरने के लिए उतरे किंतु उन्हें खड्डा गहरा होने का अंदाज नहीं होने के कारण उसमें से एक बालक जिसका नाम शेख रिजवान  शेख असलम अ़दाजन 13 वर्षीय  बालक  खोल गड्ढे में जा पहुंचा जहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई। इसकि जानकारी तत्काल दमकल विभाग तथा अकोट फाइल पुलिस को स्थानीय नागरिकों ने दी। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग तथा अकोट फाइल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से बालक को बाहर निकालने के प्रयास किया। 
दमकल विभाग द्वारा गल डालने के बाद बालक को बाहर निकालने में सफलता मिली किंतु उसकी मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार ठेकेदार द्वारा जो मोरना नदी पर पुल निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था उसकी गहराई 40 से 50 फीट के आसपास बताई जा रही है।


 इस कार्य को ठेकेदार द्वारा 20 दिनों से प्रलंबित रखा गया है इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई तो पता चला कि ठेकेदार को कामगार नहीं मिलने के कारण उसने अपने काम को बंद रखा है। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायते भी की है क्योंकि पुल का निर्माण कार्य है यह कछुआ गति से चल रहा है कुछ दिनों पहले ही एक किसान का  पूरा माल नदी में गिरने के कारण बड़ा नुकसान हुआ था ऐसे छोटे बड़े हादसे इस निर्माणाधीन पुल पर  होते ही रहते हैं किंतु इस बार इस पुलने एक बालक की जान ले ली। ऐसे आरोप परिजनों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए हैं। कहां की 
समय रहते इस पुल को निर्माण किया जाता तो तथा गहरा गड्ढा होने के बावजूद किसी भी प्रकार का सुरक्षा गहरा उसको बनाया नहीं होने के कारण बच्चे वहां पर रोजाना तैरते हुए नजर आते थे किंतु इस बार एक बच्चे को अपनी जान गवानी पड़ी। आपको बता दें कि बालक को बाहर निकालने हेतु दमकल विभाग एवं स्थानीय नागरिकों तथा अकोट फाइल पुलिस ने अथक प्रयास किया। जिसके बाद 1 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकलने मे सफलता मिली। इस दौरान परिसर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने देखने के लिए भीड़ इकट्ठा की थी। रिजवान की डूबने की खबर  परिवार वालों को पता चलते ही मृतक के घर में तथा परिसर में गम की लहर फैल गई‌।


Post a Comment

0 Comments

close