Akola Railway CI Yamin Ansari dies of heart attack:अकोला रेलवे सीआई यामीन अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
अकोला- अकोला रेलवे स्थानक के एक कर्तव्य दक्ष अधिकारी कमर्शियल इंस्पेक्टर (सीआई) यामीन अंसारी की आज ईद उल अजहा की दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके कारण अकोला रेलवे स्थानक परिसर में गम की लहर फैल गई है। यामीन अंसारी को हार्ट अटैक आने के कारण तुरंत अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका सुबह से इलाज चल रहा था किंतु आज सुबह 11:00 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हें उनके पेतृक शहर बिहार के गया में ले जाया जाएगा। यहां पर उनका घर तथा परिवार है। सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। आपको बता दें कि सीआई अमीन अंसारी इन्हें दो लड़कियां तथा एक लड़का है। परिवार वालों को जानकारी पता चलते ही उनमें भी गम की लहर फैल गई है।
0 Comments