Header Ads Widget

Dindori sub-divisional officer Nilesh Apar trapped in ACB's trap:दिंडोरी के उपविभागीय अधिकारी निलेश अपार फंसे एसीबी की जाल में

Dindori sub-divisional officer Nilesh Apar trapped in ACB's trap:दिंडोरी के उपविभागीय अधिकारी निलेश अपार फंसे एसीबी की जाल में

अकोला- अकोला  में उपविभागीय अधिकारी पद पर कार्यरत निलेश अपार इनका कुछ महीनों पहले नासिक जिले के दिंडोरी उपविभाग में तबादला हुआ था करीब ₹4 लाख की रिश्वत प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक प्रथक की जाल में फसने का सामने आया है। दिंडोरी पहुंचते से ही वह‌‌ ट्रैप में फस गए इससे पता चलता है कि अकोला शहर में भी उनका भ्रष्टाचार में अच्छा बोलबाला रहा है‌। निलेश अपार पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग द्वारा कार्रवाई करने की जानकारी प्राप्त हुई है। भ्रष्टाचार निरोधक पथक द्वारा अपार की जांच शुरु है दिंडोरी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपराध दर्ज करने का कार्य भी शुरू है। आपको बता दें कि अकोला शहर में वह उपविभागीय अधिकारी पद पर ही कार्यरत थे। अकोला में  अब भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की जांच होंगी ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है अकोला में भी बड़ी मात्रा में संपत्ति जमा करने का सूत्रों द्वारा बोला जा रहा है इस संबंध से पूरा पर्दाफाश भ्रष्टाचार निरोधक विभाग कर सकता है आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

close