Header Ads Widget

Akola tehsil office junior clerk arrested on bribery charges:अकोला तहसील कार्यालय कनिष्ठ लिपिक रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Akola tehsil office junior clerk arrested on bribery charges:अकोला तहसील कार्यालय कनिष्ठ लिपिक रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

अकोला-स्थानीय तहसील कार्यालय में पहले तो अधिकारी लापरवाही के साथ अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। उसमें गरीब बोली वाली जनता से रिश्वत की मांग करना यह चिंता का विषय है। ऐसी ही एक घटना अकोला तहसील कार्यालय में कार्यरत नासिर खान मुनाफ खान 52 वर्षीय कनिष्ठ लिपिक को 10 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने दबोचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई के उनकी पत्नी के नाम में रहने वाले कौलखेड़ परिसर में प्लॉट को नियमाकुल (सबडिवीजन) का पंजीयन लेने के लिए तहसील कार्यालय अकोला के कनिष्ठ बाबू नासिर खान रिश्वत की मांग करने की शिकायत 12 जनवरी 2023 को दी गई थी दी गई शिकायत पर 12 जनवरी को की गई जांच के बीच तहसील कार्यालय अकोला में कनिष्ठ लिपिक नासिर खान ने शिकायतकर्ता से उसके काम के लिए तहसीलदार पाटिल के लिए 8000 एवं खुद के लिए 2000 ऐसी कुल 10,000 रिश्वत की मांग की थी उसके बाद दिनांक 13 जनवरी 2023 को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग द्वारा  जाल बिछाया गया किंतु शिकायतकर्ता पर शक होने से उसने रिश्वत की राशि नहीं स्वीकार। जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए निवेदन पर सरकारी कर्मचारी को कब्जे में लिया गया है उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन रामदासपेठ अकोला में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है। इस कार्रवाई को  मारुती जगताप, पोलीस अधिक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग, अमरावती परिक्षेत्र, अमरावती, देविदास घेवारे, अप्पर पोलिस अधीक्षक, अमरावती परिक्षेत्र, अमरावती, शिवलाल भगत, पोलीस उपअधीक्षक, अमरावती घटक, अमरावती इनके मार्गदर्शन में जांच अधिकारी पो. नि. योगेशकुमार दंदे,ने उनकी टीम योगेशकुमार दंदे, पोलीस निरीक्षक, अमोल कडू,पोलिस निरीक्षक नापोकॉ -विनोद कुंजाम पोकॉ- आशिष जांभोळे पोकॉ - शैलेश कडू  चालक- पो उप नि. सतीश किटुकले, पोहेकॉ -चंद्रकांत जन्मबंधू ने अंजाम दी।

Post a Comment

0 Comments

close