Header Ads Widget

Private bus going from Akot to Pune overturned, 29 injured:अकोट से पुणे जा रही निजी बस पलटी, 29 घायल

Private bus going from Akot to Pune overturned, 29 injured:कोट से पुणे जा रही निजी बस पलटी, 29 घायल

अकोला- 33 यात्रियों को लेकर जा रही अकोट पुणे निजी ट्रेवल्स की बस अकोट से शेगाव के बीच पलटी हो गई। इस बस में 33 यात्री सवार थे जिसमें से 29 यात्री घायल होने की खबर प्राप्त हो रही है। शेगाव से अकोट मार्ग पर (हनवत फाटा) पंचगांव फाटे के समीप श्री गणेश ट्रेवल्स कि बस क्रमांक एम एच 30 : 1201 यह बस चालक को दिल का दौरा पड़ने से पलटी होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। यह घटना आज शाम 7:15 को घटी सभी  घायलों को उपचार के लिए अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में भेजा गया है। जहां पर घायलों को इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close