अमरावती ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अमरावती- जिले के ग्रामीण परिसर में बड़े प्रमाण में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री हो रही है. जिसे देखते हुए अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगल के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने शिरखेड़ चाचोली मार्ग पर शिवा मनोहर जावले को पकड़ कर उसके पास से देसी शराब के 408 क्वार्टर और मोटरसाइकिल जप्त की. इस कार्रवाई में पुलिस ने 10800 रुपए मूल्य की देसी शराब और मोटरसाइकिल इस प्रकार 90 हजार 800 रुपयों का मुद्दे माल जप्त किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच अमरावती ग्रामीण पुलिस कर रही है.
0 Comments