Header Ads Widget

चान्नी थाना क्षेत्र के गावंडगाव मे घर में मृत अवस्था में मिली युवक की लाश

चान्नी थाना क्षेत्र के गावंडगाव मे घर में मृत अवस्था में मिली युवक की लाश
अकोला- जिले के ‌चान्नी पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले गावंडगाव परिसर में उमेश राठोड की घर में सुबह मृत अवस्था में लाश मिलने से परिसर में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर के नागरिकों ने चान्नी पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी तो जानकारी मिलते ही चान्नी पुलिस स्टेशन के प्रभारी थानेदार तथा डीवाईएसपी विपुल पाटिल और निरीक्षक गणेश महाजन अपने कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उमेश के सिर पर जोरदार वार करने का दिखाई दिया है। पुलिस ने पंचनामा करके उमेश का शव अकोला में पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार  गांव के युवक के साथ शराब के नशे में दोनों में विवाद होने की चर्चा है। जिसके चलते पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत मे लिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस पूरी घटना से पर्दा उठेगा। फिलहाल पुलिस ने की आकस्मिक मौत का पंजीयन किया है। इस घटना से  परिसर में विभिन्न चर्चाओं का बाजार गर्म है। आगे की जांच चान्नी पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close