Header Ads Widget

mob lynching in Nashik: नासिक में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए 2 लोग....गोमांस ले जाने के आरोप में 2 युवकों को बेरहमी से पीटा; 1 की मौत

mob lynching in Nashik: नासिक में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए 2 लोग

गोमांस ले जाने के आरोप में 2 युवकों को बेरहमी से पीटा; 1 की मौत
नासिक: राज्य में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. नासिक जिले में कार में गोमांस ले जाने के आरोप में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई. पिटाई से घायल दोनों युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर सही जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी पहचान में पुलिस जुट गई है‌इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक जिले के रहने वाले नासिर शेख और अफान शेख बीते 24 जून को अपनी कार से मुंबई जा रहे थे। जब ये लोग सिन्नर घोटी राजमार्ग पर पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने इनकी कार को रोक लिया और कहा कि अपनी गाड़ी चेक कराओ। गाड़ी में गोमांस रखकर ले जा रहे हो। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन पर ही हमलावर टूट पड़े‌। नासिर शेख और अफान शेख ने जब गाड़ी चेक कराने से इनकार कर दिया तो इन लोगों लाठी-डंडे से दोनों पर हमला कर दिया। 

इस दौरान दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई से नासिर और अफान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने जब नासिर और अफान को खून से लथपथ पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में नासिर शेख और अफान शेख को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

आरोपियों की पहचान की जा रही है। ।बताया जा है कि 15 लोगों ने नासिर शेख और अफान शेख पर हमला किया था। इस प्रकार महाराष्ट्र में भी अब मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आ रही है‌। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों की काफी बेरहमी से पिटाई की गई है। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
साभार- TV9 Hindi 

Post a Comment

0 Comments

close