Route march of Akola police on the eve of Eid and Ashadhi Ekadashi: ईद एवं आषाढी एकादशी की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन का रूट मार्च
अकोला- शहर मे बकरी ईद एवं आषाढी एकादशी दोनों भी त्यौहार एक ही दिन आने के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा आज शाम 6:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। यह रूट मार्च निकालकर बताया गया कि हर चुनौती से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। शहर की कानून व्यवस्था कायम रहने हेतु रूट मार्च निकाला गया।
यह रूट मार्च अकोला शहर के हरिहर पेठ पुलिस चौकी से आरंभ होकर पुराना शहर पुलिस थाना होते हुए जय हिंद चौक, दगड़ी, फूल मामा की बेकरी, राइली जीन, उदय टॉकीज चौराहा, मानिक सिनेमा चौक, अकोट स्टैंड चौक, दीपक चौक, तेलीपुरा चौक, ताजना पेठ पुलिस चौकी, सराफा बाजार से होते हुए गांधी रोड, सिटी कोतवाली पुलिस थाने के समीप रूट मार्च का समापन हुआ।
इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से अफवाह पर ध्यान ना देने का, सोशल मीडिया का योग्य रूप से उपयोग करने का किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसे ध्यान मे रखकर पोस्ट करने तथा शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने का आवाहन किया गया। यह रूट मार्च जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, एसडीपीओ सुभाष दूधगांवकर, तथा शहर के सभी पुलिस थानों के थानेदार पुलिस कर्मचारी आरसीपी प्लाटून व होमगार्ड जवानों की उपस्थिति में निकाला गया।
0 Comments