Header Ads Widget

Remembered the martyrdom of Imam Hussain in Naigaon, distributed Khichdi:नायगांव परिसर में इमाम हुसैन की शहादत को किया याद, बांटी खिचड़ी

Remembered the martyrdom of Imam Hussain in Naigaon, distributed Khichdi:नायगांव परिसर में इमाम हुसैन की शहादत को किया याद, बांटी खिचड़ी

अकोला-शनिवार  को नायगांव के शाहनवाज पूरा चौक परिसर में मुस्लिम समुदाय ने शहादत का पर्व मोहर्रम भाईचारे व सद्भावना के साथ मनाया। समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर की अमन चैन की दुआएं मांगी। इस मौके पर मस्जिदों में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग इकट्ठे थे। मुस्लिम समुदाय द्वारा विशेष नमाज अदा की गई और बाद में शाहनवाज पूरा चौक पर राहगीरों व स्थानीय नागरिकों के लिए शरबत और खिचड़ी का वितरण किया।
 इस दौरान मौलाना यूनुस साहब ने बताया कि इस दिन धर्म और मानवता की खातिर इमाम हुसैन ने अपनी शहादत दी थी। जहां उनके साथ उनके 72 साथी भी शहीद हुए थे। तब से उन सभी की शहादत को याद रखने मोहर्रम का पर्व मनाया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास की परिसर से सभी समुदाय के नागरिकों ने उपस्थित दर्शा कर तबर्रुक का आस्वाद लिया। विगत कई वर्षों से मोहर्रम की 10 तारीख को शाहनवाज पुरा चौक में युवाओं द्वारा तबर्रुक वितरण का कार्यक्रम रखा जाता है।
 जिसमें स्थानीय युवक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान इमाम हुसैन रजि अल्लाह ताला अन्हा पर फातेह खानी की जाती है तथा उसके बाद नागरिकों को तबर्रुक के तौर पर खिचड़ी वितरित की जाती है। 
साथ में कुछ लोग शरबत का भी वितरण करते हुए दिखाई दिए। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद गौरवे, हुसैन चौधरी, अनवर भाई के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं द्वारा किया गया था।


Post a Comment

0 Comments

close