Akola Kala Maruti Ganesh Mandal's centenary festival will be celebrated with enthusiasm:उत्साह के साथ मनाया जाएगा काला मारुति गणेश मंडल का शताब्दी महोत्सव
परिसर में साकारी जाएगी लाल किले की २५ फुट की भव्य प्रतिकृति
अकोला- महानगर में शतक पूर्ण करने वाले पुराना जानता गणेश उत्सव मंडल पुराना शहर के काला मारुति गणेश मंडल पहले से ही महत्वपूर्ण है काला मारुति यह प्राचीन होने का कहा जाता है। साक्षात रामदास स्वामी द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार किए जाने का पुराने लोगों का कहना है। मंदिर के प्रांगण में विगत सन १९२४ से गणेश उत्सव की स्थापना की जाती है इस बार काला मारुती मित्र समाज गणेश मंडल का शतक पुरा होने पर मंडल की ओर से शताब्दी महोत्सव मे विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया जानेवाला है।इसप्रकार की जानकारी मंडल की ओर से रविवार को आयोजित पत्रकार परिषद में दी गई इस दौरान उन्होंने कहा कि शतक पूरा करने वाला गणेश उत्सव मंडल द्वारा ऐतिहासीक धरोहर लाल किले की प्रतिकृति पेश की जाएंगी २४ फुट के उचाई मे मीनार खड़ा करके २५ फुट का अनोखा दिखावा साकार किया जाएगा। इस दौरान स्वातंत्रता मे लड़ने वालो की जानकारी भी पेश कि जाएगी। उसी तरह शिवाजी महाराज का अश्वारूढ पुतले को भी साकार किया जाएगा। मंडल की ओर से शतकीय वर्ष में कई समाज उपयोगी एवं प्रबोधनत्मक देखावे भी साकार किए जाऐंगे।जिसमें रामायण, महाभारत, कृष्ण, ज्ञानेश्वर पर आधारित दिखावे उसी तरह वृंदावन, लव कुश के दिखावे आदी चर्चित दिखावे है इन दिखाओ को देखने के लिए बड़ी संख्या में गर्दी जमा होने की संभावना भी दर्शाई गई है आपको बता दें कि काला मारुती गणेश उत्सव मंडल यह विभिन्न दिखाओ को साकार करने में अग्रक्रम मे रहता है इसके लिए उन्हें विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। मंडल लगातार वर्षभर नियोजित सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित करते रहता है। जिसमे वृक्षारोपन,रक्तदान समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करता है मंडली यह सर्वधर्म समभाव का प्रतीक के रूप में पहचाना जाता है मंडल में सभी समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने तन मन धन से सेवा करते हुए दिखाई देते हैं। खास बात तो यह है की, परिसर मुस्लिम बहुल होने के कारण मुस्लिम समाज के कई कार्यकर्ता गणेश उत्सव के १० दिन अपनी सेवा बहाल करते हैं इस अनोखे गणेश मंडल मे पीढ़ी से पीढ़ी कार्य चल रहा है। पुरानी पीढ़ी के सावरकर, मोरे, कोकाटे, आगरकर कीर्तिवार गांधी देशपांडे आतेकर लहरिया आयचित लकड़े मुजूमदार आदि परिवारों ने इसमें अपनी सेवा प्रदान की है।साथ में उनकी अगली पीढ़ी भी इसमें सेवा दे रही है। इस प्रकार अपनी शतक पूर्ण करने वाले इस गणेश उत्सव की तैयारियां को आरंभ कर दी गई है। मंडल का r शताब्दी महोत्सव में नागरिकों ने सहकार्य करने की आवश्यकता है ऐसा भी इसवक्त कहा गया। इस महोत्सव को सफल करने के लिए मंडल के अध्यक्ष शांतीलाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश भुसारी, सचिव अशोकराव हातेकर,कोषाध्यक्ष रामभाउ तुलामे,महासचिव राजुभाउ खंडारे, विकास कोकाटे, नरेंद्र आगरकर,मुकुंद पवनीकर, सुभाष लहरिया, पंकज लहरिया, दीपक लहरिया,ओम मोरे, प्रसन्न मोरे, चेतन्य कीतीaवार, अक्षय ठाकुर, अनिल भट्ट, जगतसिंह लहरिया, संदीप शेवलकर, केतन भरतिया, राहुल राठी,ओम कीतीaवार, संजय शेरेकर, श्रीमती सुनंदाताई नवले,श्रीमती संगीताताई ठाकुर, कु मुक्ता मोरे, श्रीमती शोभा राजुरकर समेत बडी संख्या मे पदाधिकारी, कार्यकर्ता हितचिंतक महिला पुरूष नागरीक परिश्रम ले रहे है।
0 Comments