Header Ads Widget

My first goal is to further strengthen the Nationalist Congress Party - Rafiq Siddiqui: राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पक्ष को और मजबूत करना मेरा प्रथम लक्ष्य - रफिक सिद्दीकी

My first goal is to further strengthen the Nationalist Congress Party - Rafiq Siddiqui: राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पक्ष को और मजबूत करना मेरा प्रथम लक्ष्य - रफिक सिद्दीकी

अकोला- महानगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार एवं प्रदेश अध्यक्ष जयंतराव पाटील के मार्गदर्शन में महानगर राष्ट्रवादी कांग्रेस सदस्य जोड़ो अभियान चलाकर राष्ट्रवादी का जनाधार सशक्त करेंगी ऐसी मंशा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रफिक सिद्दीकी ने व्यक्त की. शरदचंद्र पवार प्रणित राष्ट्रवादी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष के रूप में हुई नियुक्ति पर उन्होंने पत्रकारों से संवाद किया. महानगर में राष्ट्रवादी कॉंग्रेस का सशक्त जनाधार है. ग्रामीण और शहरी अंचल में राष्ट्रीय नेता शरदचंद्र पवार को माननेवाला वर्ग मौजूद है. 
इसी उपलक्ष में पार्टी संगठन को और सशक्त कर आगामी चुनाव में भी अपना जोश अपनी शक्ति के साथ प्रदर्शित करेंगी ऐसी आशा सिद्दीकी ने इस वक्त व्यक्त की.रफिक सिद्दीकी अनेक वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारी के रूप में सेवारत होकर वे सन 2012 में अकोला मनपा के उपमहापौर के रूप में सेवारत थे. सन 2007 में भी वे मनपा स्थाई समिति के सभापति के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस का परचम मनपा में लहरा रहे थे. पार्टी में भी अनेक खदान परिसर के प्रभाग क्रमांक 16 से वे नगरसेवक के रूप में चुने गए.' पदों पर उन्होंने अपनी सेवाएं बहाल की. वे अब तक पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव के रूप में कार्यरत थे. महानगर राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्याध्यक्ष के रूप में भी वे सेवारत थे. उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, प्रामाणिकता, कर्मठता, विश्वास, सेवा को देखते हुए प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस ने उन्हें महानगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर सेवा करने का मौका प्रदान किया है.ऐसी जानकारी इस समय दी गई. इस पत्रकार वार्ता में जिला एवं महानगर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close