Akola municipal commissioner Kavita Dwivedi transferred, Sunil Lahane new commissioner:अकोला मनपा आयुक्त कविता द्विवेदी का तबादला, सुनील लहाने नए आयुक्त
अकोला - महापालिका प्रशासक तथा आयुक्त कविता द्विवेदी के रूप में एक कर्तव्य दक्ष अधिकारी का तबादला हो गया है उनकी जगह सुनील लहाने अकोला महानगरपालिका आयुक्त की कमान संभालेंगे।आपको बता देगी अकोला महानगरपालिका आयुक्त कविता द्विवेदी अपने तबादले को लेकर पिछले दिनों से सुर्खियों में है।
सुत्रों की माने तो वह खुद अकोला जिले से दूसरी जगह बदली के इंतजार में थी। किंतु अकोला को एक आईएएस अधिकारी के रूप में कविता दिवेदी जैसी एक कर्तव्य दक्ष अधिकारी मिली थी जिनके कार्यकाल में विभिन्न रूप से विकास अकोला शहर में देखने को मिला।सुनील लहाने यह नांदेड़ में मुख्याधिकारी पर कार्यरत थे। अकोला के आयुक्त के रूप में अपना पदभार जल्द ही संभालने वाले हैं।
0 Comments