Header Ads Widget

Chance of rain in Akola till July 8:अकोला में 8 जुलाई तक बारिश की संभावना

Chance of rain in Akola till July 8:अकोला में 8 जुलाई तक बारिश की संभावना

अकोला-भारतीय मौसम विभाग नागपुर द्वारा प्राप्त संदेश अनुसार 8 जुलाई तक जिले में बारिश होने की संभावना दर्शाई गई है। बिजली एवं बारिश से बचाव हेतु सुरक्षित स्थान पर आश्रय ले। हवा तूफान की स्थिति में पेड़ के नीचे ना रुके। तथा स्थिति के अनुरूप सभी विभाग योग्य वह खबरदारी ले ऐसी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई है। आपको बता दें कि अकोला शहर में मानसून सक्रिय हो चुका है जिसके कारण अभी भी किसानों को और बारिश की आवश्यकता है। किसान अभी फसल बुवाई के इंतजार में है। उसी तरह नागरिक भी भीषण गर्मी से परेशान है हालांकि बीच-बीच में बारिश हो रही है किंतु गर्मी भी उतनी ही हो रही है। मानसून सक्रिय होने से किसानों के साथ नागरिकों को भी राहत मिलने की संभावना है। प्रशासन द्वारा नागरिकों को सतर्कता का इशारा दिया गया है। तथा नालो नदियों से दूर रहने की अपील भी की गई है क्योंकि भारी बारिश से नदी नालों में पूर आ सकता है‌।

Post a Comment

0 Comments

close