Akola:Crowd gathered for submission of application on the last day of Anganwadi helpers:अंगणवाडी मदतनीस उम्मीदवारों का अंतिम दिन आवेदन जमा कराने उमड़ी भीड
जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग,कई लोग अब भी आवेदन से वंचित
अकोला- स्थानीय बाल विकास प्रकल्प अधिकारी कार्यालय में सोमवार 10 जुलाई को आंगनवाड़ी मदतनीस आवेदन की तिथि का अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन करने हेतु भीड़ की थी। आपको बता दें कि विगत माह भर पहले मानधन तत्व पर आंगनवाड़ी मदतनीस के 60 पद अकोला शहर के लिए निकाले गए थे। जिसके कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने आवेदन विकास प्रकल्प अधिकारी कार्यालय में जमा कराए है। जारी किए गए पत्रक में ऑफलाइन स्वरूप में आवेदन को कार्यालय में संपूर्ण दस्तावेज के जेरॉक्स कॉपी के साथ जमा कराने को कहां गया था। ऑनलाइन रूप से आवेदन स्वीकार नहीं की जाएंगे यह साफ-साफ कहा गया था जिसके कारण आखरी दिन बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई।
किंतु आखिर में शनिवार- रविवार आने के बाद सोमवार जो जमा कराने का अंतिम दिवस था उस दिन महिला उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में गर्दी की। इस दौरान कार्यालय में पहले माले से लेकर तो बाहर तक बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष कतार में खड़े हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्रशासन से मांग की के आवेदन स्वीकारने की तिथि को बढ़ाया जाए। अभी बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करने से वंचित है। हालांकि हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपने आवेदन कार्यालय में जमा कराए हैं। फिर भी कुछ ऐसे उम्मीदवार है वह जो कुछ कारणवश अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाए उन्हें मुदत दिए जाने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।
आपको बता देगी शहर की अधिकांश आंगनवाड़ियों पद खाली होने के कारण अकोला बाल विकास अधिकारी द्वारा मानधन तत्वों पर 60 लोगों को नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपने आवेदन जमा कराए हैं। अब उनकी नियुक्ति गुणवत्ता के की जाएंगी ऐसी सूत्रों से जानकारी मिली है। आपको बता दें कि आवेदन करने वालों में पदवीधर उम्मीदवारों से लेकर तो मास्टर डिग्री रहने वाले उम्मीदवार शामिल हुए। क्योंकि देश में बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब रोजगार पाना आसान नहीं रहा है। हालांकि 12वीं उत्तीर्ण भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते थे। अब देखना है कि किस की किस्मत का ताला खुलता है।
अकोला में बाल विकास अधिकारी सी बी चेके द्वारा जारी किए गए पत्रक अनुसार कुल 60 पदों के लिए आंगनवाड़ी मदतनीस पद भर्ती मानधन तत्वों पर की जा रही है जिसमें हिंदी भाषिक के लिए 5 तथा उर्दू भाषिक के लिए 20 पद आरक्षित रखे गए हैं। उसी तरह अन्य मराठी भाषा के लिए रखे जाने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। किंतु उम्मीदवार तुलना में पद काफी कम दिखाई दे रहे हैं।
0 Comments