माना: रेल पटरी के नीचे की गिट्टी एवं मिट्टी गई बहकर, रेल यातायात हुआ बाधित
माना(मूर्तिजापुर) -माना रेलवे स्टेशन को लगकर रेलवे के पटरी के नीचे रहने वाली मिट्टी व गिट्टी बहने से पटरी के नीचे 4 से 5 फुट गहरा गड्ढा पड़ गया था। यह पानी के ज्यादा बहाव के कारण मिट्टी बहने से होने का सामने आया है। यह घटना सोमवार 10 जुलाई को दोपहर 5:00 बजे के करीब सामने आई। इसका मुख्य कारण परिसर में हुई दमदार बारिश से पटरी के नीचे का भाग धस गया।रेलवे विभाग द्वारा दोनों ओर की यातायात रोक दी गई है। इसमें 6 से 7 घंटे लगने की संभावना रेलवे सूत्रों द्वारा दर्शाई जा रही है। अकोला जिले के माना परिसर में हुई बारिश के कारण माना रेलवे स्टेशन के समीप हिरपुर गेट के समीप अप डाउन रेलवे पटरी के नीचे रहने वाली मिट्टी पानी के तेज बहाव के कारन बह गई। जिसके कारण पटरी के निचे 4 से 5 फुट गड्ढा हो गया था और पानी भर रहा था।
यह बात स्थानीय नागरिकों ने के ध्यान में आते ही उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे कर्मचारियों को बताई जिसके बाद रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल स्वरूप में दोनों और की यातायात को रोक दिया गया फिलहाल पटरी के नीचे तटबंध का कार्य शुरू है किंतु पानी के कारण इस में बाधाएं निर्माण हो रही है। रेलवे प्रशासन रेलवे पटरी के नीचे गिट्टी तथा मिट्टी डालकर रेलवे यातायात सुचारू करने में युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8:00 बजे के आसपास ही है कार्य को आरंभ किया गया है।
दोनों ओर की रेलवे यातायात भी बाधित
माना रेल्वे स्थानक के समीप पटरी के नीचे की गिट्टी तथा मिट्टी बह जाने से पटरिया अधर लटक रही है। के कारण दोनों और की यातायात बाधित हो गई है।
अकोला जिले के माना रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हिरपुर गेट के समीप अंडर पास का कार्य शुरू है। रेलवे पटरी में भराव भरने का कार्य शुरू होने कारण रेलवे विभाग द्वारा दोनों और की यातायात तत्काल रोक दी गई है। पटरी के नीचे मिट्टी डालने का कार्य पूरा होने के बाद शुरू की जाने की संभावना है तथा यह कार्य पूरा होने के लिए 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है।
अकोला-बडनेरा मार्ग पर ट्रेनों को निम्नलिखित मार्गों से डायवर्ट किया गया है
1) भुसावल - इटारसी - नागपुर
2) चंदुरबाजार - नरखेड - इटारसी - खंडवा - भुसावल
3) भुसावल - अकोला - पूर्णा - नांदेड़ - सिकंदराबाद
कुछ ट्रेनें भुसावल, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा स्टेशनों पर आंशिक रूप से रद्द की गईं।
Trains DIVERTED
UP Trains
1)22827 PURI-ST exp-(at Badnera) diverted via CNDB-NRKR-ET-KNW-BSL-JL
2)22940 BSP-HAPA exp-(at Ajni)via NGP-ET-KNW-BSL-JL
DOWN trains
1)13426 ST-MLDT exp-(at BSL)Via BSL-KNW-ET-NGP
2)22738 HSR-SC exp-(at Jalamb)via AK-PURNA-NED-SC
Rescheduled
1)12140 NGP-CSMT-dept 01.15 hrs,11/7 from NGP
2)12290 NGP-CSMT-dept 00.40 hrs,11/7 from NGP
Short terminate
1)12139 CSMT-NGP-terminate at BSL
2)01140 MAO-NGP-terminate at AK
Diversion
1)12221 PUNE-HWH- BSL-KNW-ET-NGP
2)12140 NGP-CSMT of 11/7 originat BSL
Short terminate
1)12112 AMI-CSMT exp- (now at Badnera)- back to Amaravati. Short terminate at Amravati.
2)11121 BSL-WR Exp- (Now at murtizapur)- short terminate at murtizapur.
0 Comments