Header Ads Widget

Rail stop movement of Constitution Army in Akola:संविधान आर्मी का अकोला में रेल रोको आंदोलन

Rail stop movement of Constitution Army in Akola:संविधान आर्मी का अकोला में रेल रोको आंदोलन

अकोला-संविधान आर्मी द्वारा अकोला रेल्वे स्थानक पर रेल रोको आंदोलन किया गया। इस वक्त संविधान आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे किंतु रेल रोको आंदोलन रेलवे पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। इस वक्त पुलिस व आंदोलन कारीयों में तू तू मैं मैं भी हूई। इस दौरान आंदोलनकारियों को रेल रोकने हेतु जाने नहीं दिए जाने के कारण  वह सड़क पर ही लेट गए और प्रशासन का निशेध किया। 
आंदोलन का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में हो रही जातीय हिंसा, धार्मिक हिंसा तथा जातिय अत्याचार रोकने के लिए तथा रेलवे समेत अन्य सरकारी एजेंसीओ का निजीकरण ना हो, देश में जगह-जगह हो रहे हिंसा व ऐसी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया गया था। इस वक्त उनके द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री एवं अकोला के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस इनके राजीनामे की मांग संविधान आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजानन सोनोने ने की। पुलिस द्वारा संविधान आर्मी के आंदोलनकारियों  को कब्जे में लिया और आंदोलन को रोका। इस बीच रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ा पुलिस का बंदोबस्त तैनात किया गया था। इसके चलते रेलवे रोको आंदोलन को  रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को अच्छी कसरत करनी पड़ी।


Post a Comment

0 Comments

close