Big political upheaval in Maharashtra: Ajit Pawar reached Raj Bhavan with MLAs; Shinde may join the government:महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर: विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार; शिंदे सरकार में हो सकते हैं शामिल
मुंबई: राज्य की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. एनसीपी के विधायकों के साथ अजित पवार राजभवन पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि वह शिंदे सरकार में शामिल हो सकते हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। उनके साथ नौ विधायकों को मंत्री भी बनाया जा सकता है। इससे पहले अजित पवार का एनसीपी नेता शरद पवार के साथ अनबन की खबरें सामने आई थी। अजीत पवार ने कुछ दिन पहले ही संगठन से जाने की इच्छा जताई थी। उधर, ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंचे हैं।ऐसे में अजित पवार आज मुंंबई में हैं। जबकि आम तौर पर वह शनिवार को ही पुणे निकल जाते हैं और सोमवार को वापस लौटते हैं। लेकिन इस बार अंदरखाने पक रही खिचड़ी की वजह से वह इस बार पुणे नहीं गए। पार्टी से उनकी नाराजगी के बीच रविवार की सुबह पार्टी के दर्जनों नेता उनके घर पहुंच गए। थोड़ी देर बातचीत के बाद अजित पवार राजभवन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अजित पवार के घर हुई बैठक में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, प्रफुल पटेल, विधायक दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे और अन्य नेता बैठक के लिए अजीत पवार के घर पहुंचे हैं। जानकारी अनुसार इसी बैठक में अजित पवार के मांगों पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अजित पवार संगठन में जिम्मेदारी चाहते हैं और उनकी मांग में कुछ भी गलत नहीं।उन्होंने पुणे में कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने विधायकों की बैठक क्यों बुलाई है. चूंकि वह विधानमंडल गुट के नेता हैं, इसलिए वह बैठक बुला सकते है।
बैठक में यह विधायक के शामिल
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजित पवार के घर हुई बैठक में दिलीप पाटील, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, किरण लहमाटे, निलेश लंके, धनंजय मुंडे, रामराजे निंबालकर, दौलत दरोडा, मकरंद पाटील, अनुल बेणके, सुनिल टिंगरे, अमोल मिटकरी, अदिति तटकरे, अमोल कोल्हे, शेखर निकम, निलय नाईक भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अजित पवार प्रदेश अध्यक्ष का पद चाहते हैं। उधर, एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि 6 जुलाई की बैठक होनी वाली है।
नीचे दिए गए विधायक बन सकते हैं मंत्री
0 Comments