Ajit Pawar is the new Deputy Chief Minister of the Maharashtra state:अजित पवार राज्य के नए उपमुख्यमंत्री.....दादा के साथ किस-किस मंत्री ने ली शपथ जानीए
मुंबई- महाराष्ट्र राज्य के राजकरण के लिए आज का दिन कभी ना भूलने वाला दिन है। आज के राजनीतिक भूचाल को पूरे महाराष्ट्र ने देखा है। इसके पहले सुबह की शपथ विधि असफल होने के बाद आज अजीत पवार द्वारा शरद पवार को छोड़कर राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आज सुबह से ही राजनीतिक हलचले में वृद्धि देखने को मिली थी। उसके बाद समर्थक विधायकों के साथ राजभवन अजित पवार पहुंचे थे। उनके साथ इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन पहुंचे थे। उसके बाद राज्यपाल रमेश बैस की उपस्थिति में अजित पवार ने फिर एक बार राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्माराव बाबा आत्राम, आदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल भाईदास पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है मुख्यमंत्री शिंदे के साथ दो उपमुख्यमंत्री रहेंगे। सुत्रों की माने तो देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अजित पवार के साथ इन नेताओ ने ली मंत्रीपद की शपथ
अजित अनंतराव पवार - उपमुख्यमंत्री
छगन भुजबळ - मंत्री
दिलीपराव वळसे पाटील - मंत्री
हसन मुश्रिफ - मंत्री
धनंजय मुंडे - मंत्री
धर्मरावबाबा आत्राम - मंत्री
आदिती तटकरे - मंत्री
संजय बनसोडे - मंत्री
अनिल पाटील - मंत्री
0 Comments