MEMU train reached Akola, left for Bhusaval with passengers:बाल बाल बची पैसेंजर मेमू ट्रेन पहुंची अकोला, यात्रियों को लेकर भुसावल हुई रवाना
अकोला- सोमवार शाम के समय अचानक माना के पास रेल पटरीयो के नीचे की मिट्टी एवं गिट्टी बह जाने से 3 से 4 फीट का गड्ढा हो गया था। रेलवे पटरी अधर लटक गई थी।जिसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों को मिलते ही उन्होंने तत्काल रेलवे प्रशासन को दी और कुछ दूरी पर ही एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी उसे गांव वालों की मदद से कुछ दूरी पर रोका गया। गनीमत रही के समय पर वह गाड़ी रास्ते पर रुक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके चलते रेल प्रशासन द्वारा इस पैसेंजर ट्रेन को वापस अकोला होते हुए भुसावल भेजने का निर्णय लिया गया।
जिसमें अहम योगदान अकोला रेल प्रशासन का रहा। क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री अकोला रेल्वे स्थानक बर अगले सफर के लिए बैठे हुए थे।इसका अनाउंसमेंट रेलवे स्थानक पर करते हुए संबंधित कर्मचारी ने कहा कि अगर किसी को आगे जाना है तो वह इस पैसेंजर में बैठ जाए उन्हें भुसावल से ट्रेन आगे के सफर के लिए मिल जाएंगी। यह ट्रेन अकोला में रात 12:30 बजे पहुंची और 12.40 को भुसावल के लिए रवाना हो गई। बड़ी संख्या में यात्रियों ने पैसेंजर में सवार होकर भुसावल तक अपना सफर शुरू किया। तथा कुछ हद तक राहत की सांस ली। अकोला रेलवे स्थानक में रहने वाले कैंटीन संचालकों का भी इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ उनका बनाया गया खाना तथा नाश्ते के आइटम सब खराब हो गए।
0 Comments