Header Ads Widget

Bus overturned near Sindkhed Raja of Buldhana, 25 passengers died due to burning:बुलढाणा के सिंदखेड राजा समीप बस पलटी, जलने से 25 यात्रियों की मौत

Bus overturned near Sindkhed Raja of Buldhana, 25 passengers died due to burning:बुलढाणा के सिंदखेड राजा समीप बस पलटी, जलने से 25 यात्रियों की मौत

बुलढाणा- जिले के सिंदखेड राजा के समीप पिंपलखुटा में एक निजी ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 25 यात्रियों की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। नागपुर से पुणे जाने वाली निजी ट्रैवल्स कि बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा के समीप पिंपलखुटा मार्ग पर घटी जो  समृद्धि महामार्ग  है‌। इस बस में कुल 33 यात्री यात्रा कर रहे थे। जिसमें से बस के 25 यात्रियों की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बस यह विदर्भ ट्रैवल्स की होने का भी सामने आया है। यह बस नागपुर से पुणे निकली थी। इस बस की दुर्घटना इस प्रकार हुई के यह बस पहले एक खंबे को टकराई बाद में पलटी हो गई फिर उसमें आग लग गई। यह बस एक साईट गिरने के कारण के दरवाजे खोलने का रास्ता बंद हो गया था। जिसके कारण यात्रियों बाहर निकलने में देरी हुई और उनकी मौत हो गई।
 इस प्रकार समृद्धि महामार्ग पर फिर भिशन दुर्घटना विदर्भ ट्रैवल्स बस की हो होने और  25 की मौत हो गई है। बुलढाणा जिले की पिंपलखुटा गांव के समीप समृद्धि महामार्ग पर रात 1:00 से 1:30 के दरमियान विदर्भ ट्रैवल्स की बस के साथ दुर्घटना पेश आई। बस में से 8 यात्री सकुशल बाहर निकले हैं डिवाइडर को टकराने के कारण उसके सामने का एक्सल टूट गया था और सामने के पहिए बस से दूर हो गए थे जिसके बाद ही आग लगी इस घटना में 25 यात्रियों की मौत हुई है जिसमें से कुछ यात्री बस की काचो को फोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया। जो काच फोड़कर बाहर निकले वह यात्रियों की जान बच गई और इस दौरान कुछ युवाओं ने जो बस में सवार थे जो बाहर निकले उन्होंने दूसरे यात्रियों को बाहर निकाला प्राप्त जानकारी अनुसार इस बस में नागपुर वर्धा और यवतमाल के यात्री सवार थे। 


Post a Comment

0 Comments

close