Search for 142 missing people under Operation Muskaan of Akola Police:अकोला पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत 142 मिसिंग लोगों की तलाश
अकोला- जिला पुलिस अधीक्षक अकोला द्वारा अकोला जिले से मिसिंग (गुमशुदा) हुए महिला एवं पुरुषों की तलाशी लेने हेतु 15 जून से 30 जून 2023 तक मिसिंग महिला पुरुष एवं लड़कियों की तलाश करने हेतु अलग-अलग पथक तैयार करके उन पथको के माध्यम से कुल 142 मिसिंग लोगों की तलाश की गई जिसमें से 92 महिला 47 पुरुष एवं अपह्रत तीन लड़कियों का समावेश था। इनकी तलाश लेकर उन्हें परिवार के कब्जे में दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अप्पर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले स्थानीय अपराध शाखा अकोला एवं पुलिसकर्मी अनीता टेकाम पुलिस स्टेशन के महिला पुरुष कर्मचारियों ने अंजाम दी।
0 Comments