Header Ads Widget

Finally... Mumbai-Nagpur railway service starts after 9 hours, first train leaves at 3:40:आखिर 9 घंटों के बाद मुंबई नागपुर रेलवे सेवा शुरू,पहेली गाड़ी 3:40 को छुटी

Finally... Mumbai-Nagpur railway service starts after 9 hours, first train leaves at 3:40:आखिर 9 घंटों के बाद मुंबई नागपुर रेलवे सेवा शुरू,पहेली गाड़ी 3:40 को छुटी

अकोला- कल अचानक हुई बारिश के कारण जिले के माना से मूर्तिजापुर रेल्वे स्थानक के बीचो बीच जितापुर गांव के समीप रेलवे पटरी के नीचे से बहने वाले नाले का बांधकाम शुरू है, इसके कारण पानी निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता कोई नहीं था किंतु कल बारिश  ने मूर्तिजापुर मे जोरदार दस्तक देने से नदी नालों को पूरा आया हुआ था। जिसके चलते एक नाले का पानी रेलवे पटरी के ऊपर से बह रहा था। इस पुर के कारण पटरी के नीचे रहने वाला बेस पूर्ण रूप से कमजोर होकर बह गया। इस बीच गस्ती पर रहने वाले रेलवे कर्मचारी अजय निगम इनके समय रहते यह प्रकार ध्यान में आया उन्होंने तुरंत रेल पटरियों के नीचे की मिट्टी तथा गिट्टी की जानकारी आला अधिकारियों को दी। जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से टली है। कल शाम 6:30 बजे के करीब अकोला-भुसावल- नागपुर- मुंबई की ओर जाने वाली दोनों रेलवे लाइन बंद यानी रेलवे यातायात बाधित हो गई थी शाम 6:00 बजे से रेल मार्ग मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू था और वह देर रात 3:00 बजे तक पूरा हुआ जिसके चलते पहली गाड़ी 3:40 को छोड़ी गई उसके बाद धीरे-धीरे रेलवे सेवा पूर्ण रूप से शुरू हुई है कल हुई घटना के बाद से नागपुर रेलवे यातायात करीब 9 घंटे तक बंद थी इस बीच कई गाड़ियों को रद्द करना पड़ा कई जगह पर ही ज्यादा समय के लिए रोकी गई‌। इसमें यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटो तक गाड़ी निकलने के इंतजार में बैठना पड़ा तो कई लोगों को अपने हम कार्य को लेकर कहीं जाना था तो उस समय पर पहुंच नहीं पाए। इस दौरान अकोला रेल्वे स्थानक कई यात्री घंटो तक प्लेटफार्म में बैठे नजर आए। कुछ लोग वापस अपने घरों को लौट गए।



Post a Comment

0 Comments

close