Forcible theft in Dahigaon Gawande exposed by Akola LCB in 4 hours:दहीगाव गावंडे में जबरन चोरी का 4 घंटे में एलसीबी ने किया पर्दाफाश
चोरी गए 39 लाख 69 हजार आरोपी से किए जप्त
अकोला-आज 30 जुलाई को पुलिस स्टेशन बोरगांव मंजू अंतर्गत दहीगांव गवांडे में जबरन चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके स्थानीय अपराध शाखा अकोला, सहायक पुलिस निरीक्षक कैलाश भगत एवं पुलिस उप निरीक्षक गोपाल जाधव इनके पथक के एक पुलिसकर्मी को तत्काल घटनास्थल पर भेजकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता शुभम मुरलीधर गावंडे निवासी दहीगांव गवांडे जिला तालुका अकोला इनका खेत बिक्री करके बाद आई हुई नकद राशि 39 लाख 69 हजार घर की अलमारी में रखा गया था तीन अज्ञात लोगों द्वारा चाकू का खौफ दिखाकर जबरन चोरी करके ले गए। इस संबंध में कलम 394, 34 भादवी की धारा अनुसार अपराध दर्ज करके अपराध की जांच आरंभ की गई।
इस दौरान संबंधित लोगों से पूछताछ की गई तो अपराध में शामिल आरोपी सामने आया। आरोपी ज्ञानेश्वर हिमंत सुर्वे 25 वर्षीय निवासी दोनद तालुका बार्शी टाकली जिला अकोला इसे कब्जे में लेकर उसे अपराध संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपराध की कबूली दी। उसके पास से अपराध में चोरी गई नकद रकम 39 लाख 69 हजार मोबाइल कीमत अंदाज़न 10 हजार एवं अपराध के लिए उपयोग की गई मोटरसाइकिल mh30 बीके 7351 कीमत अंदाज़न 40 हजार ऐसा कुल 40 लाख 19 हजार का मुद्दे माल जप्त कर के आरोपी को आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन बोरगांव मंजू के कब्जे में दिया गया।इस कार्यवाही को पोलीस अधिक्षक संदीप घुगे,अपर पोलीस अधिक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में पु. नि. शंकर शेलके, स्थानीय अपराध शाखा, अकोला सपोनि. कैलास भगत, पोउपनि गोपाल जाधव, पोउपनि गोपीलाल मावले, सफौ. दशरथ बोरकर, राजपाल ठाकुर, गणेश पांडे, पोहवा. गोकुल चव्हाण, सुलतान पठाण, भास्कर धोत्रे, फिरोज खान, अविनाश पाचपोर, स्वप्नील खेडकर, सतीश पवार , राहुल गायकवाड, चालक प्रशांत कमलाकर, अनिल राठोड़,लिलाधर खंडारे, आकाश मानकर,अन्सार शेख, अभिषेक पाठक, मोहम्मद आमिर, नफीस शेख इन्होंने अंजाम दी।
0 Comments