Header Ads Widget

Gutkha worth 49 thousand 620 seized from Akola old vegetable market:पुराना भाजी बाजार से 49 हजार 620 का गुटखा जप्त

Gutkha worth 49 thousand 620 seized from Akola old vegetable market:पुराना भाजी बाजार से 49 हजार 620 का गुटखा जप्त

अकोला- पुलिस स्टेशन सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाली पुराना सब्जी बाजार परिसर में थाना प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक वीणा भगत (भालतिलक) यह पुलिस कर्मियों के साथ पुराना सब्जी बाजार परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें मिली गोपनीय जानकारी अनुसार पुराना सब्जी बाजार परिसर में चंदू अग्रवाल यहां उसके नौकर साबिर खान ताहिर खान निवासी बैदपूरा अकोला तथा कमल मनोहर दुलानी यह प्रतिबंधक गुटखा की बिक्री कर रहा है। इस जानकारी के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक वीना भगत ने छापामार कार्रवाई करते हुए साबिर खान ताहिर खान, चंदू अग्रवाल इन दोनों से 30 हजार 420 का प्रतिबंधित गुटखा एवं कमल मनोहर दुलानी इनके पास से ₹19 हजार 200 का प्रतिबंधित गुटका ऐसा कुल 49 हजार 620 का मुद्दे माल जप्त कर के आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अप्पर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी शहर विभाग सुभाष दूधगांवकर, सहायक पुलिस निरीक्षक वीना भगत (भालतिलक) पुलिस स्टेशन सिटी कोतवाली अकोला के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस कर्मचारी प्रकाश मांडवगने, संजय येलोने, ख्वाजा शेख, निलेश बुंदे ने की है।

Post a Comment

0 Comments

close