Terrorists enter Akola's Damle Chowk medical:अकोला के दामले चौक की मेडिकल में घुसे आतंकवादी, जाने क्या है पूरा मामला, वीडियो
अकोला- स्थानीय अकोला शहर के भीड़ भाड़ वाला परिसर दामले चौक की एक महेक नामक मेडिकल में शुक्रवार की शाम आतंकवादी घुस गए थे। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को लगते ही वह तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के वाहनों के बजते सायरन को देखकर नागरिकों में हलचल मच गई। कुछ समय के लिए नागरिक दहशत में आ गए थे।
क्योंकि चारों ओर से नागरिकों को पुलिस की सायरन की आवाज सुनाई दे रही थी। कोई समझ रहा था कि दंगा हो गया है तो कोई अलग-अलग उलझन में दिखाई दे रहा था। उसमें एक मेडिकल में आतंकवादियों का घुसने की जानकारी जैसी नागरिकों को पता चली वह और दहशत में आ गए। किंतु कुछ देर बाद जब पूरी घटना से पर्दा उठा तो लोगों को पता चला कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है। तब नागरिकों ने राहत की सांस ली।पुलिस द्वारा की गई ड्रिल को देखकर ऐसा लग रहा था सचमुच में आतंकवादी घुस गए हो।
क्योंकि एक मेडिकल को पुलिस के जवानों द्वारा घेरना तथा मेडिकल से बाहर दहशतवादियों को निकालना जिसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे यह सत्य घटना हो।इस दौरान जवानों द्वारा आतंकवादियों को मेडिकल से दबोचा गया। पुलिस की गोलीबारी में एक आतंकवादी घायल भी हो गया था।उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में रवाना किया गया। आतंकवादियों द्वारा कोई षड्यंत्र तो रचा नहीं गया है इसे जांचने के लिए बम स्कॉड तथा डॉग स्कॉड को भी मौका ए वारदात पर बुलाया गया। इस दौरान उन्होंने पूरी तलाश अभियान चलाकर मेडिकल के आसपास की परिसर को पूरा खंगाला। यह मॉक ड्रिल जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में रखा गया था जिसमें अकोला पुलिस के सभी थानों के थानेदार तथा पुलिस अधिकारी कर्मचारी आरसीपी क्युआरटी जवान व आगजनी की घटना ना हो इस हेतु से दमकल विभाग की गाड़ीया़ मौके पर उपस्थित थी
पुलिस ने बताया कि है तैयार हम
इस प्रकार मॉक ड्रिल का आयोजन करके पुलिस द्वारा बताया गया कि हम हर आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं। शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखना यह हमारा उद्देश्य है। ऐसा किसी प्रकार का दहशतवादी हमला शहर में होता है तो पुलिस प्रशासन सतर्क है ऐसा इस मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस ने बताया। इस दौरान बारिश भी हो रही थी फिरभी जवान अपने कर्तव्य पर डटे नजर आए। पुलिस अधिकारी तथा जवान इस दौरान पूरी परिस्थिति का वायरलेस के माध्यम से ब्यौरा देते हुए नजर आए। तथा जवानो ने आधुनिक हथियारों के साथ आपदा से कैसे निपटा जाता है यह बताया।
महक मेडिकल में घुसे थे दो आतंकवादी
आपको बता दे की, मेडिकल में दो आतंकवादी घुसे थे जिसकी खबर पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आते हुए पूरे परिसर को घेर लिया गया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी पूरी परिस्थिति पर नजर बनाए हुए दिखाई दिए। तथा इस वक्त एंबुलेंस, दमकल विभाग की गाड़ियां दी मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने इस दौरान आतंकवादियों को बड़ी चालाकी के साथ दबोचा।
0 Comments