Two seriously injured in a car accident while trying to save a young man taking a selfie:सेल्फी निकाल रहे युवक को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल
अकोला- शहर के नवनिर्मित उड़ान पुल में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दुपहिया चार पहिया वाहनों की दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसी ही एक घटना सोमवार की रात 11:00 बजे के करीब एक कार जिसका क्रमांक एमएच 30 एझेड 5077 अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर ब्रिज के सुरक्षा दीवार से टकरा गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टावर के सामने फ्लाईओवर ब्रिज पर घटी इस दौरान वहां पर युवक सेल्फी निकाल रहे थे। इस प्रकार रोजाना सैकड़ों युवक पुल पर अपना जन्मदिन मनाने आते हैं तो कभी वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं। जिसके कारण 1 दिन बड़ी दुर्घटनाओं को यह लोग न्योता दे सकते हैं।
आज की दुर्घटना में भी यही हुआ कार का सेल्फी निकाल रहे उस युवक को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और वह उड़ान पुल की दीवार को कहीं दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दुर्घटना में सलीम चौधरी तथा बच्चा हाजी शेख वसीम के बेटे हमजा 3 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल होने का सामने आया है चालक को मामूली चोटे आने का भी सामने आया है। इस दौरान घायलों को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में ले जाया गया किंतु बाद में दोनों भी घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बालक हजा तथा सलीम चौधरी की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है उन पर उपचार चल रहा है। तथा इस घटना की जांच पुलिस कर रही है। नागरिक पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जो युवा फ्लाई ओवर ब्रिज के पास सेल्फी निकालने के लिए आते हैं इन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और रोजाना की जाए ताकि ऐसी दुर्घटनाएं ना घटे।
0 Comments