Header Ads Widget

Akola GRP police returned her purse to the woman:अकोला जीआरपी पुलिस ने महिला को लौटाया उसका पर्स

Akola GRP police returned her purse to the woman:अकोला जीआरपी पुलिस ने महिला को लौटाया उसका पर्स

अकोला- यात्री महिला श्रीमती इंदु सिंघानिया निवासी मुंबई यह अकोला से मुंबई यात्रा करने के लिए रेलवे स्थानक पर पहुंची थी। प्लेटफार्म पर जाते समय उनकी पर्स पार्किंग परिसर में गिर गई थी। पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस कर्मचारी संतोष वडगिरे एवं विजय रेवेकर इन्हें यह पर्स मिली। उन्होंने संबंधित पर्स के भीतर रहने वाले साहित्य के साथ जीआरपी पुलिस थाने में जमा कराई। संबंधित पर्स में एक मोबाइल तथा ₹7000 नकद राशि ऐसा कुल 20000 रूपों का मुद्दे माल था। जिसके बाद से संबंधित महिला से संपर्क किया गया तथा वह पर्स उसके सभी सामानों के साथ लौटाया गया। इस वक्त महिला को पर्स सौपते समय अकोला जीआरपी थानेदार अर्चना गाढवे तथा पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति थी।

Post a Comment

0 Comments

close