Motorcycle stealing gang busted, 41 stolen motorcycles recovered Akola LCB:मोटरसाइकिल चोरी करने वाली टोली का पर्दाफाश, चोरी की 41 मोटरसाइकिल बरामद
अकोला- जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटना में बड़े प्रमाण में बढ़ोतरी हो गई थी. जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने स्थानीय अपराध शाखा के प्रभारी शंकर शेल्के को मोटरसाइकिल चोरी के अपराध को सामने लाने के लिए मार्गदर्शक सूचना दी थी. जिसके बाद स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक कैलाश भगत, पुलिस उप निरीक्षक मुकुंद देशमुख, गोपाल जाधव और उनके दल को बालापुर पुलिस थाना परिसर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले सामने लाने की सूचना दी थी.
जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी. पुलिस ने संदेह के आधार पर जलगांव जिले के भुसावल तहसील के अंतर्गत आने वाले वरणगांव निवासी मेराज शाह मूसा शाह को हिरासत में लेकर विश्वास में लिया गया और पूछताछ की गई तब आरोपी ने अकोला शहर, बालापुर, खामगांव, मलकापुर शहर, बुलढाणा शहर, अमलनेर से तेरा मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली. उसके बाद बुलढाणा के भीम नगर निवासी 22 वर्षीय त्रिलोक सोपीनाथ खंडेराव ने बालापुर वड़ेगांव में बड़े प्रमाण में चोरी की मोटरसाइकिल बेची है इस प्रकार की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने त्रिलोक खंडेराव को गिरफ्तार किया जिस विश्वास में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अलग-अलग कंपनियों के 28 मोटरसाइकिल चोरी होने की बात कबूली.
स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाली चोरी का पर्दाफाश करते हुए मेहराज शाह मूसा शाह, त्रिलोक सोमनाथ खंडेराव इन दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से अभी तक सबसे अधिक 41 मोटरसाइकिल जप्त की. जिनका मूल्य 25 लाख रुपए है.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अप्पर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रभारी शंकर शेल्के, सहायक पुलिस निरीक्षक कैलाश भगत, पुलिस उप निरीक्षक गोपाल जाधव, पुलिस कर्मचारी फिरोज खान, दशरथ बोरकर, स्वप्निल चौधरी, खुशाल नेमाडे, धीरज वानखड़े, गोकुल चौहान, लीलाधर खंडारे, अंसार शेख, स्वप्निल खेड़कर, उमेश पराए, आकाश मानकर, अभिषेक पाठक, दत्तात्रेय धोरे, विशाल मो रे, अविनाश पाचपोर्, अब्दुल मजीद, एजाज अहमद, रवि खंडारे, अमीर, अमोल दीपके, संतोष दाभाडे, महेंद्र मा लि ए, वाहन चालक प्रशांत कमलाकर, प्रकाश लोखंडे ने की.
0 Comments