Header Ads Widget

Baba Tajuddin's sandal Akola... This time 101st Urs of Hazrat Tajuddin Baba Nagpur : अकोला से निकला ताजुद्दीन का संदल...हज़रत ताजुद्दीन बाबा का इस बार 101 वा उर्स

Baba Tajuddin's sandal Akola... This time 101st Urs of Hazrat Tajuddin Baba Nagpur : अकोला से निकला ताजुद्दीन का संदल...हज़रत ताजुद्दीन बाबा का इस बार 101 वा उर्स

अकोला- नागपुर के ताजबाग में हजरत बाबा ताजुद्दीन दरगाह सभी और प्रसिद्ध है। हर वर्ष नागपुर में देश ही नहीं तो विदेश के सर्वधर्मीय नागरिक आते हैं। जिसमें अकोला के नागरिक भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं बड़ी संख्या में रेल हो या निजी वाहन से नागपुर पहुंचते हैं। इस बार 10 अगस्त से आरंभ होने वाले उर्स का यह 101 व वर्ष है जिसमें अकोला समेत विभिन्न शहरों से 16 लाख के करीब नागरिक नागपुर शहर में पहुंचने की संभावना स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यक्त की गई है। इसी के चलते अकोला शहर में आज दोपहर 2:00 बजे के दरमियान तार फैल  परिसर से नासिर हुसैनी इनके घर से एक अजीमुश्शान संदल  निकाला गया।
 हज़रत सूफी फैजाने ताजुल औलिया लंगर सेवा समिति की ओर से इस संदल का आयोजन किया गया था। जो शहर के एपीएमसी मार्केट, राजकमल चौक, अकोट स्टैंड चौक, मानिक सिनेमा से होते हुए तिलक मार्ग सिटी कोतवाली चौक गांधी रोड बस स्थानक, टावर चौक होते हुए रेलवे स्थानक पहुंचा जहां पर संदल का समापन किया गया। अब यहां से  सैकड़ो की  संख्या में नागरिक  नागपुर पहुंचकर ताजुद्दीन बाबा को संदल में निकाली गई चादर चढ़ाएगे।  अकोला शहर से निकले इस संदल मे पूरे अकोला वासियों को अपनी और आकर्षित किया। जिसमें ढोल नगाड़े तथा घोड़े उसी तरह बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति थी। नागरिकों द्वारा संदल मार्ग पर पोहा, पानी एवं खिचड़ी समेत विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए। उसी तरह किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस उद्देश्य से पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त देखने को मिला।



Post a Comment

0 Comments

close