Inspection of immersion route by Akola District Magistrate and SP:अकोला जिलाधिकारी व एसपी द्वारा विसर्जन मार्ग का निरीक्षण
अकोला- शहर में गणेश विसर्जन जुलूस एवं उत्सव के अनुरूप जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, विभिन्न पुलिस थानों के थानेदार व अधिकारी, महसूल महानगरपालिका के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति थी।
जैन चौक, अगर बैस दगड़ी पुल मोहम्मद अली चौक गांधी रोड सिटी कोतवाली चौक गणेशघाट आदि स्थानों का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। सड़क मरम्मत के कार्यों को तत्काल पूरा करें सड़क में बिजली के तार सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाए सड़क का अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए ऐसे निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
0 Comments