Header Ads Widget

Successful organization of speech competition and Gift distribution ceremony on Seerat-un-Nabi (Sall.) in Ali Public School Balapur:अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में सीरत-उन-नबी (सल्ल.) पर भाषण प्रतियोगिता ऐवं बक्शीश वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन

Successful organization of speech competition and Gift distribution ceremony on Seerat-un-Nabi (Sall.) in Ali Public School Balapur:अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में सीरत-उन-नबी (सल्ल.) पर भाषण प्रतियोगिता ऐवं बक्शीश वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन

बालापुर- राज़ माइनॉरिटी एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित अली  पब्लिक स्कूल, बालापुर में स्कूल के छात्रों के बीच प्रेषित मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जीवन पर आधारित सिरतुन्नबी (स) पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुहम्मद इस्माइल साहब (अध्यक्ष, जमीयत उलेमा हिंद, बालापुर) ने की जबकि मुफ्ती मुशीर अहमद साहब कासमी, डॉ. अतीकुर रहमान, डॉ. जुबैर नदीम एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष तौसीफ उर रहमान सर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
 प्रतियोगिता के न्याधीश के रूप में हाफ़िज़ रिज़वान अहमद साहब उपस्थित थे।
   स्कूल के सचिव डॉ. ज़ुबैर नदीम ने कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्तुत किया और इस वर्ष स्कूल में चल रही विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की, जबकि अफ़ीफ़ा यास्मीन मैडम ने प्रतियोगिता के नियमों और विनियमों पर प्रकाश डाला।-
इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों से पुरस्कार वितरित किए गए तथा पिछले दिनों स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे लिखावट प्रतियोगिता, ग्रीटिंग कार्ड एवं फूल सजावट प्रतियोगिता, स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया - कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद इस्माइल ने स्कूल में चल रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
संचालन हुमैरा फिरदौस तथा आभार प्रदर्शन शाज़िया परवीन मैडम ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में काशिफ कामरान सर, फ़िरदौस जमाल मैडम के साथ सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारी सुमैया तस्नीम, हुमैरा फिरदौस,जवेरिया कायनात, शाहज़ीन मेहरा और इफ़त जमाल ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments

close