Akola Ramdaspeth police caught hair thieves:आखिर...रामदासपेठ पुलिस ने बाल चोरों को दबोचा
अकोला- रामदासपेठ पुलिस थाने के हद में आने वाले स मार्केट में बालों की खरीदी बिक्री का व्यवसाय करने वाले व्यावसायिक राम मुकुंद आभारे की दुकान से अज्ञात आरोपियों ने दुकान का शटर तोड़कर 100 किलोग्राम के बाल जिनकी कीमत तकरीबन 250000 रुपए थी उसे चुरा लिया था. इस प्रकरण की जांच में अमरावती, नागपुर, गोंदिया, चंद्रपुर, वर्धा, भंडारा परिसर में जांच की गई थी जिसके बाद इस मामले के आरोपी चंदू हीरा भटकल, दारा सिंह हीरा भटकल, वसीम उर्फ सोनू उर्फ नवरेज रफीक खान एवं एक विधि संघर्षित बालक का समावेश होने की बात पता चली है. इस घटना के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी की पुलिस कस्टडी लेकर पूछताछ की गई तो उनके पास से 188600 रूपों का चुराया गया बाल जब तक किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दूधगांवकर, रामदासपेठ के थानेदार मनोज बहुरे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक अविनाश मोहिते, पुलिस कर्मचारी सदाशिव, विजय सावड़ेकर, हसन शेख आदि ने की .
0 Comments