51 feet of Ravana were burnt in Akola:अकोला में किया गया 51 फूटी रावण का दहन
अकोला- बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। देश के कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है।विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है।
इसी तरह अकोला में भी रावण का दहन 2 से 3 स्थानो पर किया गया। अकोला के तापड़िया नगर परिसर में युवा शक्ति प्रतिष्ठान द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रतिष्ठान द्वारा विगत 17 वर्षों से रावण का दहन किया जा रहा है। अकोला में किए रावण का दहन रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया गया। इस वक्त रिमोट कंट्रोल का बटन विधायक रणधीर सावरकर द्वारा दबाया गया। उसी तरह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व महापौर विजय अग्रवाल, भाजपा नेता अनूप धोत्रे, डॉ अमोल रावनकर, जयंत मसने, समेत भाजपा के पदाधिकारीयों की उपस्थिति थी। इस वक्त नागरिकों द्वारा रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में गर्दी की गई थी।
किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस हेतु से एंबुलेंस तथा दमकल की गाड़ियां भी मौके पर उपस्थित थी। इस दौरान प रामदासपेठ पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त देखने को मिला। इस रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व नगरसेवक सागर शेगोकार, अंकुश देशमुख, अमित फोकमारे, राहुल देशमुख, निखिल देशमुख, हरीश काले, धनराज अहीर, सचिन झाड़ूकर, उल्लास निवाने, गणेश तायडे, धीरज पटेल, भावेश सोलंकी, गोपाल सोनवणे, प्रतीक जैसवाल आदि पर विशेष व्यवस्था सौपी गई थी।
0 Comments