Bike riding youth dies, one injured in road accident:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
बुलडाणा: एक तेज रफ्तार टवेरा कार से दोपहिया वाहन की भिड़ंत हुवी, इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक जख्मी होगया। यह दुर्घटना आज 24 अक्टूबर को दोपहर बुलढाणा से चिखली राजमार्ग पर केलवद के पास घटी ।
प्राप्त जानकारीके अनुसार टवेरा कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोपहिया वाहन लगभग 40 से 50 फीट दूर जा गिरी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अपघातग्रस्थ ग्राम शिरपुर के बताये जा रहे हैं।गंभीर रूप से घायल युवक को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है. चिखली तालुका के शिरपुर से दो युवक दोपहिया वाहन पर बुलडाणा आ रहे थे. इसी दौरान केलवद के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी।
बाइक एक तरफ फेंकी गई। कार भी सड़क के किनारे जाकर पलट गई। हादसे में 20 साल के तेजस कैलास हिवाले की मौके पर ही मौत हो गई. उनके साथ मौजूद सार्थक सुनील हिवाळे गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल बुलडाणा जनरल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
0 Comments