Header Ads Widget

Buldhana: Conspiracy to murder wife foiled in Rajurghat:बुलढाणा: राजूरघाट में पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम!

Buldhana: Conspiracy to murder wife foiled in Rajurghat:बुलढाणा: राजूरघाट में पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम!

बुलढाणा-दिनांक 23 अक्टूबर को शाम लगभग 6 बजे इस स्थान पर पुलिस की मौजूदगी के कारण एक साजिश को रोका जा सका।  इस घटना में आरोपी और वादी दोनों अकोला जिले के मूल निवासी हैं ।आरोपी ने बुलढाणा के राजूर घाट में अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी.  इस संबंध में देर रात  शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है ।आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया.  नजमा सैयद मुस्तफा उम्र 30 वर्ष रेवासी खैर मोहम्मद प्लांट अकोला  द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी शेख इब्राहिम शेख चांद ने संदेह के कारण अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला किया और 23 अक्टूबर को कल दोपहर दस्तावेज लाने के लिए कहकर पत्नी को बुलढाणा के राजूर घाट ले आया। ओढ़नी से गला दबाया इसके बाद पत्नी ने चीख पुकार की इलाके में आवाज हुई. इस वक्त राजुर घाट की पुलिस चौकी  में मौजूद होम गार्ड सोमनाथ वानरे और शुभम   शेळके आवाज की तरफ दौड़े.  उनके   घटनास्थळ पर पहुंचने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।आरोपी को गिरफ्तार कर  आरोपी के खिलाफ  बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन में धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

close