Header Ads Widget

Shoe Attack Attempt on CJI B.R. Gavai; Protest in Akola:मदनलाल धिंग्रा चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन: मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की निंदा

Shoe Attack Attempt on CJI B.R. Gavai; Protest in Akola:मदनलाल धिंग्रा चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन: मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की निंदा
अकोला:- सोमवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में देश के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की चौंकाने वाली घटना सामने आई। यह घटना उस समय हुई जब मुख्य न्यायाधीश एक केस की सुनवाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस हरकत को 60 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने अंजाम देने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया घटना के बाद मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा, “मुझे ऐसी चीजों से फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने पूरी शांति और संयम के साथ अपनी कार्यवाही जारी रखी। बताया जाता है कि आरोपी नारे लगा रहा था — “ *सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान* ।”
इस घटना पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष शरद पवार महानगर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कहा:
“देश की हालत कुछ लोग कहां लेकर जा रहे हैं। उन्होंने जो माहौल बना दिया है, उससे देश का वातावरण दूषित हो गया है। आज अगर देश के मुख्य न्यायाधीश के साथ भी ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हिंदुस्तान के इतिहास में इस तरह की घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। हम इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।”

पार्टी ने यह भी कहा कि न्यायपालिका देश का सर्वोच्च संस्थान है, और उसके प्रति ऐसा अनादर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपील की कि समाज में शांति, सद्भाव और संविधान के सम्मान को सर्वोपरि रखा जाए।
इस घटना के विरोध में मदनलाल धिंग्रा चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष शरद पवार महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे और बैनर के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन का नेतृत्व रफीक सिद्दीकी (महानगराध्यक्ष),  जावेद ज़करिया प्रदेश संगटक सचिव,युसूफ अली (कार्याध्यक्ष), देवाभाऊ ताले (कार्याध्यक्ष) और मेहमूद खान पठाण (पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सुनील वनारे, मिलिंद गवई, पापाचंद पवार, अॅड. संदीप तायडे, बाबासाहेब घुमरे, आनंद वेराळे, शेख रमजान, अन्सार अली, मोहम्मद साफिक उर्फ पप्पु भाई, रजिक इंजिनियर, अल्ताफ खान, मो सानिफ, चंदू भाई चांदखां, उमेश खंडारे, नरेंद्र देशमुख, रेहान सिद्दिकी, शाहीद सिद्दिकी, भाऊराव साबळे, वसीम खान, रमेश नाईक, सोहेल खातीब, अमन घरडे समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close