Akola Municipal Corporation Election 2025:अकोला मनपा चुनाव 2025 :कब होगा आरक्षण ड्रॉ कार्यक्रम जानिए
अकोला, :
अकोला महानगरपालिका (नगर निगम) की सार्वत्रिक चुनाव – 2025 की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। इसी क्रम में नगर निगम के विभिन्न प्रभागों (वार्डों) में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य मागासवर्गीय (पिछड़ा वर्ग) नागरिक, तथा महिला आरक्षण निश्चित करने के लिए आरक्षण सोडत (ड्रॉ) का आयोजन किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा अकोला मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने की मंजूरी से यह कार्यक्रम मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह आरक्षण सोडत कार्यक्रम नया बस स्टैंड के सामने स्थित डॉ. प्रमिलाताई ओक हॉल में सुबह 11 बजे शुरू होगा।
इस कार्यक्रम में यह तय किया जाएगा कि अकोला महानगरपालिका के किन-किन प्रभागों (वार्डों) को अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, अन्य मागासवर्ग (ओबीसी) तथा सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शक रहे, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी प्रशासन की ओर से की जा चुकी है।
महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण आरक्षण सोडत कार्यक्रम में उपस्थित रहें और नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया में सहयोग करें।
मनपा के आगामी चुनाव के लिए आरक्षण की यह ड्रॉ प्रक्रिया चुनावी नक्शे को नया स्वरूप देगी, जिससे विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।
0 Comments