Header Ads Widget

मुख्यमंत्री सलाहकार दीपक म्हैसेकर की अकोला भेंट.....! रोजाना 2400 जांच का का दिया लक्ष्य

मुख्यमंत्री सलाहकार दीपक म्हैसेकर की अकोला भेंट
रोजाना 2400 जांच का का दिया लक्ष्य
 
अकोला-जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है इस परिस्थिति की जानकारी लेने के लिए राज्य सरकार के विशेष दूत के रूप में मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार दीपक म्हैसेकर इन्होंने शनिवार को अकोला में भेट देकर निरीक्षण किया एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही उपाय योजनाओं का जायजा लिया। इस वक्त उन्होंने पॉजिटिव मरीज के  संपर्क में रहने वाले तथा लक्ष्य निर्धारित करके कोरोना जाच बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी माह में सतर्क रहकर खबरदारी  ली गई तो परिस्थिति नियंत्रण में आएंगी ऐसा भी उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री के कोविड संबंधी सलाहकार दीपक महेस्कर इन्होंने अकोला को भेट दी इस वक्त उनकी अध्यक्षता के नीचे जिले के महसूल, स्वास्थ्य, जिला परिषद, महानगर पालिका, नगर पालिका एवं अन्य सभी संबंधित विभागों का जायजा लिया गया।जायजा बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर, पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुभाष पवार, मनापा प्रभारी आयुक्त पंकज जावलेकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश आसोले, उप जिला चुनाव अधिकारी मुकेश चव्हान, प्रांत अधिकारी डॉ नीलेश अपार, सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉ अंभोरे, डॉ अष्टपुत्रे, जिला महिला अस्पताल के वैदिकीय अधीक्षक डॉक्टर आरती कूलवाल, मनापा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर फारुख शेख सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, स्वास्थ्य अधिकारी ,तालुका स्वास्थ्य अधिकारी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे

 जिलाधिकारी पापलकर ने जिले में कोविड संबंधी स्थिति की जानकारी पेश कि। उन्होंने जानकारी दी कि बढ़ती संख्या को देखते हुए तालुका स्तर पर तथा मनपा अंतर्गत कोविड केयर सेंटर फिर से शुरू किए गए हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र अर्थात कंटेनमेंट जोन की कार्रवाई शुरू है  ऐसा जिलाधिकारी ने बताया। 
        म्हैसेकर  द्वारा तालुका  अंतर्गत जायजा लिया उन्होंने कहा कि आगामी महीना भर का काल  यह  हमें सतर्कता से गुजारना होगा। जिसके कारण सभी को सतर्क  रहना आवश्यक है। गांव में लोगों के ज्यादा संपर्क में आने वाले लोग,जीस  परिसर में मरीज संख्या ज्यादा है वहां पर कंटेनमेंट जोन तैयार करके क्षेत्र के सभी लोगों को, जेष्ठ नागरिक, पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले तथा उसके संपर्क की श्रंखला के लोगों को जांच करना आवश्यक है। दिन में कम से कम 2400 जांच करने का  लक्ष्य रखें। जो लोग होम आइसोलेशन में रखे गए हैं उन्हें पहचानते हुए आए इसलिए उनके हाथ पर  छापा मारा  जाए। उनकी  तबीयत का लगातार  निरीक्षण एवं उन पर औषध उपचार का जायजा लिया जाए। जो संदिग्ध मरीज रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट में नेगेटिव आया हो फिर भी उसे निरीक्षण में रखा जाए। दोबारा संक्रमित होने वाले व्यक्ति के  पहले के संग्रह किए हुए और अभी के सैंपल  पुणे में स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाए। ऐसे निर्देश उन्होंने दिए।
 इस वक्त उन्होंने जिले में हो रही कोवीड टीकाकरण का भी जायजा लिया।
 इस बैठक के बाद महेस्कर द्वारा जिलाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ हिंगनाफाटा एवं कांग्रेस नगर परिसर में जांच करके होम आइसोलेशन के मरीजों की जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments

close