Header Ads Widget

अब सभी पेट्रोल पंप सुबह 8 से दोपहर 3 तक रहेंगे खुले...! दवाइयों की दुकानें भी नियमित उनके समय में रहेंगी शुरू

 अब सभी पेट्रोल पंप सुबह 8 से दोपहर 3 तक रहेंगे खुले
 दवाइयों की दुकानें भी नियमित उनके समय में रहेंगी शुरू
अकोला कोविड-१९ संक्रमीत मरीजो की संख्या मे कमी आने हेतू  सामाजिक दूरी एवं  आवश्यक उपाय योजनाओं का  अवलंब करके  प्रतिबंधात्मक क्षेत्रो के लिए  निर्गमित किए गए आदेशों मे कुछ बदल करके  जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापलकर  ने  आदेश  निर्गमित किए है। 
सुधारित आदेश इसप्रकार :
 केमीस्ट एवं दवाईयों की दुकाने अब  नियमित समय के अनुसार शूरू  रहेंगी। कंटेन्मेंट झोन के सभी  पेट्रोल पंप सुबह  आठ से दोपहर  तीन बजे तक शुरू रहेंगे।  सुबह ८ से रात ८ इसवक्त तक मे. वजीफदार अ‍ॅन्ड सन्स, वसंत देसाई स्टेडीयम समीप अकोला, मे. एम.आर. वजीफदार अ‍ॅन्ड कं. आलशी प्लॉट अकोला, मे. केबीको अ‍ॅटो सेंटर, शिवाजी कॉलेज के सामने  अकोला, औद्योगिक  विकास महामंडल क्षेत्र तथा मे. न्यु  अलंकार सर्वोे, वाशिम बायपास अकोला शुरू रहेंगा।तथा  प्रतिबंधात्मक क्षेत्र के रूप मे  घोषीत किए गए तहसीलों मे  पेट्रोलपंप शुरू रखने हेतू संबंधीत  उपविभागीय अधिकारी यह   स्वतंत्र आदेश निर्गमित करें, ऐसा जिलाधिकारी ने  एक आदेश द्वारा बताया है।

Post a Comment

0 Comments

close