राजीव गांधी विश्वविद्यालय बेंगलुरु प्राध्यापक अजहर अली को करेगा सम्मानित
अकोला अली फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्राध्यापक अजहर अली इनके सामाजिक एवं शैक्षनिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की दखल लेते हुए बेंगलुरु की राजीव गांधी विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्हें बेंगलुरु कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से संचालक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। अजहर अली इन्होंने अली फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं में रोजगार के लिए रोजगार मेला, कृषी सम्मेलन, किसान मेला, निशुल्क सिलाई मशीन एवं संगणको का प्रशिक्षण, सामूहिक विवाह समारोह विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन जिसके माध्यम से अब तक 6500 युवाओं को रोजगार मुहोइया कराया है। उनके इस कार्य की दखल लेकर उन्हें राजीव गांधी विश्वविद्यालय बेंगलुरु द्वारा सम्मानित किया जाएगा बेंगलुरु कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अध्यक्ष मजेश मोहन की अध्यक्षता में 28 फरवरी को यह समारोह आयोजित किया गया है इस वक्त उन्हे शाल व श्रीफल एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानीत किया जाएगा। बेंगलुरु कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से संचालक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति की जाएगी । उनका इस सम्मान के लिए चयन होने के चलते सभी ओर से अभिनंदन किया जा रहा है। इसके पहले भी राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
0 Comments