अकोला के इन निजी अस्पतालों में लगवा पाएंगे आप कोरोना का टीका
सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दी जाएंगी टीके की खुराक
अकोला-1 मार्च से निजी केंद्रों पर टीकाकरण की इजाजत केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। अधिकारीक सूत्रों का कहना है कि निजी अस्पताल कोरोना के टीके की एक डोज के लिए अधिकतम ₹250 ले सकेंगे। 1 मार्च से 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए और 45 साल से 59 साल के ऐसे लोगों के लिए टीकाकरन शुरू किया जाएगा जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त लगाया जाएगा। जबकि निजी केंद्रों पर कीमत देकर टीका लगाया जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि टीकाकरण के लिए ₹250 की अधिकतम सीमा तय की जाएंगी इसमें ₹150 टीके की कीमत है और ₹100 सर्विस चार्ज के तौर लिया जाएगा। राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कोविंन अथवा आरोग्य सेतु के जरिए रजिस्ट्रेशन करते हुए पात्र लोग टीका लगवा सकेंगे। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्हें नजदीकी सरकारी एवं निजी टीकाकरण केंद्रों एवं यहां उपलब्ध तारीख को समय की जानकारी मिल जाएगी। लोग अपनी इच्छा से केंद्र चुन सकेंगे। इसके साथ-साथ टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी जाएंगी। देशव्यापी टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी सबसे पहले स्वस्थ कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था। जबकि इस प्राथमिकता समूह के करीब आए लोगों का टिकाकरन हो चुका है तब सरकार अन्य प्राथमिकता समूह के टीकाकरण की ओर कदम बढ़ा रही है। टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए 1 मार्च से शुरू हो रहे निजी स्वास्थ्य केंद्र को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है।
अकोला वासियों को इन निजी अस्पतालों में मिलेंगी कोरोना वैक्सीन
सरकारी अस्पतालों में नागरिकों को निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा एवं इन निजी अस्पतालों में टीकाकरण का शुल्क लिया जाएगा जिसमें शुक्ला चिल्ड्रेन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, न्यू ग्लोबल अस्पताल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, सिटी अस्पताल, माऊली अस्पताल, डॉक्टर के एस पाटिल अस्पताल एंड पॉली क्लिनिक अकोला, श्रीमती बीएल चांडक रिसर्च फाउंडेशन, संत तुकाराम अस्पताल, विट्ठल अस्पताल, मुरारका अस्पताल, मेहेरे ऑर्थोपेडिक अस्पताल, बबन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, अवघाते बालरूग्णालय एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, रिलायंस अस्पताल इन अस्पतालों में कोविड का टीकाकरण सरकार द्वारा निर्धारित किए गए शुल्क में किया जाएगा। तथा सरकारी अस्पताल में निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा ।
0 Comments